कोरबा

पत्रकार,पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली

पत्रकार,पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली

कोरबा- कटघोरा ।  जिले में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा, प्रेस क्लब कटघोरा , पत्रकार संघ कटघोरा द्वारा आज हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया।
हेलमेट बाइक रैली को कटघोरा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र पटेल द्वारा थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
झंडी दिखाकर लोगो को यह संदेश दिया कि दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट लगावे। ताकि दुर्घटना का शिकार से बचे।
थानेदार धरम नारायण तिवारी ने कहा कि
लोगों को यह संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दोपहिया वाहन में हेलमेट लगावे अन्यथा कभी भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं हाथ पर चोट लगने पर इलाज किया जा सकता है परंतु सर को चोट लगने पर मुश्किल होता है।
यह हेलमेट रैली थाना परिसर से हॉस्पिटल चौक, जय स्तंभ चौक, दुर्गा मंदिर, पेट्रोल टंकी से वापस होते हुए पुन हॉपिटल चौक से बस स्टैंड गोमती पेट्रोल पंप से हॉस्पिटल चौक पर आम लोगों को थानेदार द्वारा संदेश दिया गया किं सभी लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए,सावधानी पूर्वक चले। तीन सवारी न चलाएं।
सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, शिवशंकर जायसवाल – सचिव प्रेस क्लब , पत्रकार संघ अध्यक्ष – अजय धनोदिया ,चंद्र कुमार श्रीवास्तव ,आलोक पांडे सुमित कौशिक, विकास नागदेव, अखिलेश जायसवाल, विकास जायसवाल ,सत्यम जायसवाल ,रामचरण साहू ,शिव प्रसाद गुप्ता जितेंद्र गुप्ता, तुषार साहू, आदित्य तिवारी ,नरेंद्र सिंह ठाकुर ,चंदन देवांगन ,अजय केवट, सोमू राजपूत ,राजू तोमर रोहित ,नानक राजपूत सुशील जायसवाल , आर्यन गुप्ता, शुभम यादव, विकास सोनी ,अजीत कुमार, गोकुल कुर्रे ,अशोक दीवान एवं अन्य लोग भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button