Uncategorized

बस स्टैंड में जीवन नेत्रहीन संध्या समिति द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन

 

 

*कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )* 20,मार्च को न्यू बस स्टेशन में जीवन नेत्रहीन संध्या भजन समिति द्वारा आज रात्रि को सुंदर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जिसमें दो लड़कियों सहित तीन लड़के नेत्रहीन कलाकर उपस्थित रहे।

उसमें कुछ लड़के संगीत का कार्य एवं एक लड़की सुंदर आवाज से भजन गीत गा रही थी । भजन संध्या सुनने के लिए काफी संख्या में उपस्थित हुए थे ।

स्टेज के पास दान पेटी रखा हुआ था , जिसमें कुछ श्रद्धालुओं का भजन संध्या गीत सुनकर कुछ राशि दान कर रहे थे भजन संध्या गीत समिति के एक लड़की गीत प्रस्तुत करते हुए बहुत रो रही थी वास्तव में बहुत भाबुक पल था ,जिसे देखकर लोगों के आंख से आंसू छलक पड़े। लोग तो आंख कान,रहते हुए इतनी सुंदर प्रस्तुति नहीं कर पाते।परंतु भगवान की कुछ और मर्जी। पांच लोग समिति में उपस्थित थे सभी नेत्रहीन होते हुए डीजे, बाजे गाजे माइक सेट सभी समान उन लोगो के पास उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button