शिवशंकर जायसवाल द्वार


कटघोरा नगर के सभी वार्डों में इस वर्ष भी परंपरा अनुसार होलिका दहन का आयोजन 13 मार्च की रात्रि 12:26 बजे संपन्न हुआ। नगर के चारों ओर पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके।
होलिका दहन से पूर्व मोहल्लों की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और धन वैभव की कामना की। मान्यता है कि जलती हुई होलिका में सुखा नारियल डालने से समृद्धि, चावल डालने से अन्न की वृद्धि, लौंग, इलायची, बीड़ा और पान डालने से इच्छाओं की पूर्ति, तिल और जवा से शनि ग्रह और रोग-बाधा का निवारण तथा गुलाल डालने से खुशहाली आती है।
सभी श्रद्धालुओं ने 11 बार होलिका की परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगी। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




