

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की एक समीक्षा बैठक 12.03.2025 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में आयोजित किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा के द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, जिला सलाहकार, विकासखंड समन्वयक और एबीएफ उपस्थित हुए ।

सत्र 1: 11:00 पूर्वाह्न – 1:00 अपराह्न
सत्र 2: 2:00 अपराह्न – 4:00 अपराह्न
एजेंडा:
1. वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों की समीक्षा ।
2. वर्ष 2016-23 में स्वीकृत अपूर्ण आवासों की समीक्षा।
3. जनमन आवासों की समीक्षा।
4. आवास प्लस 2.0 (छुटे हुये पात्र परिवार) के सर्वे की समीक्षा।
5. आवास प्रगति के विरूद्ध मनरेगा मानव दिवस की समीक्षा।
*समस्त एजेंडा का जिला सीईओ सर के द्वारा समीक्षा किया गया और सभी कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।*
समीक्षा बैठक में सभी सरपंच, नोडल अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैठक में उपस्थित हुए।




