Uncategorized
एसडीएम सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक संपन्न

*कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )एसडीएम* सभा कक्ष में दिनांक 11 मार्च को एसडीएम रोहित सिंह की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ ।
बैठक में होली पर्व एवं ईद पर्व के विषय में चर्चा किया गया । बैठक में एसडीएम साहब ने कहा कि नगर कटघोरा में सभी त्योहार शांति ढंग से मनाया जा ता है ।
सभी धर्म के लोग सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं । बैठक में तहसीलदार मंडावी, बीएमओ रंजना तिर्की, सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र, सीईओ यशपाल सिंह, पार्षद पवन अग्रवाल, किशोर दिवाकर , हरीश कुमार यादव एवं अशरफ मेमन, सतीश धनोदिया , चंदन बघेल, आलोक पांडे , रामचंद्र जायसवाल एवं अन्य विभाग से अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




