Uncategorized

*जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष पद हेतु खुल बाई /गोविंद सिंह एवं उपाध्यक्ष पद हेतु ममता दामोदर राठौर विजय रही*

*कटघोरा, (शिवशंकर जायसवाल ) जनपद पंचायत कटघोरा में* अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु प्रक्रिया आज 4 मार्च को शुरू किया गया है । दोपहर को रिजल्ट आने के बाद भाजपा समर्थित लोगो ने फटाके जलाए मिठाइयां बांटी।
चुनाव अधिकारी एसडीएम रोहित सिंह की उपस्थिती में चुनाव संपन्न हुआ। जनपद पंचायत कटघोरा अजजा अध्यक्ष महिला सीट मुक्त होने के कारण प्रत्याशी बहुत कम रूप से मैदान में उतरी हुई थी।
जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती झूल बाई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6 वोट से हरा दी।जबकि झूल बाई/गोविंद में
11 वोट पाकर एवं नेहा सिंह 6 वोट पाकर पराजय का मुख देखना पड़ा।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष हेतु ममता / दामोदर राठौर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल बेलदार को 7 वोट से पराजित की ।ममता दामोदर ने 10 वोट एवं प्रतिद्वंदी कमल बेलदार ने 7 वोट पाकर पराजय रही।
चुनाव परिणाम आते ही जनपद पंचायत अध्यक्ष, एवं उपाध्यक्ष की परिजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटे एवं एक दूसरे को बधाइयां भी दिए । जनपद में भाजपा में खुशी का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्प से जोरदार स्वागत किया। *इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष झूल* बाई ने पत्रकारों को कहा कि हमें बहुत खुशी हुई है और लोगों को विश्वास पर खरा उतरेंगे। और सभी मिलजुलकर विकास कार्य को करेंगे। इसी प्रकार जनपद *पंचायत के उपाध्यक्ष ममता राठौर ने भी* प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कहां की भाजपा एवं लोगों की सहयोग , के कारण जीत हासिल हुई है सभी मिलजुलकर विकास कार्य को करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के *पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहां की जनपद* पंचायत में अध्यक्ष झूल बाई एवं उपाध्यक्ष ममता राठौर ने विजय हासिल करने के पीछे आम जनता का पूरा विश्वास है और पूर्ण विश्वास के साथ खरा उतरेंगे, डबल इंजन की सरकार का लोगों का फायदा भी मिलेगा।

*मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि अध्यक्ष* उपाध्यक्ष को जीत हासिल की है इसके लिए भाजपा की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हु।

*गोविंद सिंह ने कहां की भारतीय जनता पार्टी* एवं आम लोगों के सहयोग से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सीट विजई रहा। विकासखंड के 53 पंचायतो को लेकर विकास कार्य करेंगे और सभी मिल जुल कर कार्य करेंगे।

*दामोदर राठौर ने भी कहा कि भाजपा आम* जनता के सहयोग से अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष का सीट विजय रहा और सभी से मिलजुल का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button