Uncategorized

*महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के शिवालयों में पूजा अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह* *संपन्न* 

 

*कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) नगर* कटघोरा के सभी शिव मंदिरों में आज पूजा अर्चना किया गया , जिसमें शिव मंदिर राधा सागर ,शिव मंदिर बस्ती, शिव मंदिर पुरानी बस्ती, शिव मंदिर बाजार मोहल्ला, शिव मंदिर नवागांव, शिव मंदिर बन विभाग कालोनी,राजस्व कालोनी,सिंचाई कालोनी तहसील भाटा शिव मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराया गया , सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री मुरारी लाल त्रिपाठी महाराज द्वारा राधासागर शिव मंदिर में पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करवाया गया।

राधा सागर तालाब के शिव मंदिर जो 18 वीं शताब्दी में सागर जायसवाल द्वारा बनवाया गया था, पूर्ण रूप से जर्जर अवस्था में होने के कारण पुरानी बस्ती के श्रद्धालुओं द्वारा बनवाया गया .पूजा अर्चना के बाद भोग भंडारा का आयोजन किया गया।

राजपुरोहित पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी, राजन महराज, ,रामकुमार जायसवाल, अमित जायसवाल, आशीष जायसवाल पूर्व पार्षद ने प्रतिनिधि को जानकारी में बताया कि

पुरानी बस्ती निवासी गोटीया जायसवाल परिवार के श्रीमती राधाबाई जायसवाल पति सागर जायसवाल द्वारा लगभग 18वीं शताब्दी में राधा सागर तालाब का निर्माण करवाया था।

और उसी समय तालाब के मेड में भगवान शिव मंदिर का निर्माण करवाया । लगभग 1827- 28 सन की बात है। कटघोरा में एक भी तालाब नहीं था।

सागर जायसवाल का परिवार के सभी लोग तीर्थ यात्रा पर चले गए मगर मन में उनके एक विचार ख्याल आया कि क्यों न आने वाले पीडिया के लिए तालाब खुदवाया जाए उन्होंने 18 एकड़ बंजर भूमि पर तालाब खुदवाया उसके बाद तालाब के मेड पर शिव मंदिर का निर्माण करवाया। शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का उद्घाटन करवाया गया । यह मंदिर सात पीढ़ी बाद जीर्ण शीर्ण अवस्था में आने के पूर्व पुरानी बस्ती के लोगों ने मंदिर का मरम्मत करवा दिया गया ।

शिव मंदिर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश जायसवाल ,उमेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित जायसवाल ,रमेश जायसवाल, गोवर्धन जायसवाल,

आकाश जायसवाल ,उमेश जायसवाल ,आलोक शिवहरे

संदीप , मन्नू जायसवाल, अभिलाष पांडे ,रमेश तिवारी अजीत , संदीप जयसवाल अरविंद शिवहरे, आजेन्द जायसवाल ,आयुष जायसवाल, जिग्यांशु जैसवाल बैजू जैस्वाल विवेक ठाकुर ,सत्य जायसवाल, कामेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल गोविंद निषाद ,शालू जायसवाल ,चिंटू जायसवाल ,दुर्गा श्रीवास

Related Articles

Back to top button