जूनियर क्लब में शक्ति महिला मंडल का आनंद मेला, लगे मनोरंजन के साथ व्यंजन स्टाल
जूनियर क्लब में शक्ति महिला मंडल का आनंद मेला, लगे मनोरंजन के साथ व्यंजन स्टाल

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के जूनियर क्लब में श्रम कल्याण समिति एवं शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आनंद मेला 2025 का आयोजन किया गया। जूनियर क्लब कोरबा पूर्व प्रांगण में डीएसपीएम टीपीपी के मुख्य अभियंता उत्पादन संजीव कंसल के मुख्य आतिथ्य व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चौधरी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा सचिव श्रम कल्याण समिति, गोवर्धन सिदार की उपस्थिति में आंनद मेला शुरू हुआ। मेला में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के 15 स्टाल तथा मनोरंजन खेल के एक स्टाल लगाया गया था। छोटे बालकों एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न गानों पर मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अभियंता कंसल एवं विशिष्ट अतिथियों ने महिला मंडल द्वारा बनाए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया, साथ ही आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा की। शक्ति महिला मंडल की पूरी टीम को सफल आयोजन पर मुख्य अभियंता कंसल ने कहा कि इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि ऐसे आयोेजनों में सभी एक साथ एक ही मंच पर परिवार समेत कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपीएम ताप विद्युत गृह में कार्यरत सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने अधिकाधिक संख्या में परिवार के साथ उपस्थित होकर आनंद मेले के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजन का भी आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जूनियर क्लब सचिव गोवर्धन सिदार, लिपिक श्रम कल्याण समिति, सरोज राठौर, घनश्याम साहू, मनीष राठौर, पवन दास, मुकेश साहू, चित्रेश हनोतिया, सुशांत कटकवार, आलोक शर्मा, हेमंत वर्मा, कविता ठक्कर, सागर देवांगन, विनोद राठौर, चंद्रशेखर जायसवाल, रजनी मरावी, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, बीनू कंवर का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन घनश्याम साहू एवं आभार प्रदर्शन सचिव गोवर्धन सिदार द्वारा किया गया।

