कोरबा
डॉ दिव्यांशी ने डॉक्टरेड की उपाधि में गोल्ड मेडल प्राप्त की
डॉ दिव्यांशी ने डॉक्टरेड की उपाधि में गोल्ड मेडल प्राप्त की

कोरबा- कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल)। कु. दिव्यांशी पाण्डेय पिता स्व.राजेश पांडे ने गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (स्नातकोत्तर समाज कार्य) परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रही।और सेवा कार्य में भागीदारी देती रही।11वीं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।इस उपलब्धि का श्रेय कुमारी दिव्यांशी पिता पाण्डेय ने अपने गुरुजन एवं माता सुषमा पांडे , पांडे (पी.टी.आई.) एवं अपने भाई बहन को दी।

