कर्मचारी संघ नेता चंद्रा का सदस्यों ने किया स्वागत
कर्मचारी संघ नेता चंद्रा का सदस्यों ने किया स्वागत

कोरबा : कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष गणेश चंद्रा का अल्प प्रवास पर कटघोरा पहुंचे। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रांताध्यक्ष चंद्रा ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करें और कर्मियों की समस्याएं प्राथमिकता के साथ उठाते हुए निराकरण करने दबाव बनाए, तभी कर्मचारियों की समस्या का निदान हो सकता है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। प्रांतीय सचिव ने संगठन के मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाने के लिए सभी सदस्यों प्रेरित किया। बैठक में पी उपाध्याय संरक्षक, पवन शर्मा, प्रांतीय सचिव संजू यादव संभाग, विनय सिंह, गहलोत तहसील अध्यक्ष कटघोरा, रवि कुर्रे सचिव तहसील कटघोरा, रमन बंजारे, संजय चंद्रा कोषाध्यक्ष ब्लाक कटघोरा, तुलसी कश्यप सचिव तहसील कटघोरा, गजेंद्र सुमन सचिव ब्लाक कटघोरा ,विनोद यादव,शैलेन्द्र लहरें, मंगल भवन सिंह, आरएल धीरही, नंद कुमार पटेल, हर नारायण खरे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

