कृषि छात्रों के द्वारा ग्राम कापूबहरा में मृदा एकत्रिकरण एवं परीक्षण की जानकारी दीं गई

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) 12/.11./ 25 दिन बुधवार को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा, कोरबा के अधिष्ठाता डॉ एस. एस. पोर्ते के मार्गदर्शन में चतुर्थ वर्ष के छात्रों द्बारा ग्राम कपूबहरा , विकासखण्ड – पोंडी उपरोड़ा में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के तहत मृदा एकत्रिकरण एवं मृदा परीक्षण की जानकारी राजेश पाल खुसरो एवं अन्य ग्रामीण किसानों के यहां दी गई ।
किसानों को मृदा नमूना एकत्रीकरण के तकनीक एवं महत्व को बताया गया , जिसमें मृदा नमूना एकत्रीकरण करते समय नमूना छायेदार जगह से न लेकर एक खेत से आड़ा – तिरछा दिशा में 4-5 नमूना v आकर में , सामान्य खेत में 0-15cm एवं बागवानी फसलों में 15 – 30 सेमी की गहराई से एकत्र करनी चहिए ।
मृदा एकत्रिकरण के पश्चात नमूना को एकसाथ मिला कर छायादार जगह में सुखाया जाता है , सूखने के पश्चात मृदा को पीसकर छाना जाता है ताकि समान महीन मिट्टी मिले । इसके पश्चात प्रयोगशाला परीक्षण किया जाता है , जिसमें भौतिक परीक्षण जिसके द्वारा मिट्टी की बनावट , संरचना एवं नमी की जांच की जाती है , रासायनिक परीक्षण जिसमें pH एवं EC की जांच की जाती है , कार्बनिक पदार्थ परीक्षण जिसमें मिट्टी के कार्बनिक तत्वों की जांच की जाती है ।
जिसकी जानकारी किसानों को परीक्षण के बाद दी जावेगी ।
जिसके पश्चात किसानों को आगामी फसलों के चुनाव में सहायता प्राप्त होंगी




