कोरबा

ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए नगर के साहित्यकार डा गिरधारी अग्रवाल

ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए नगर के साहित्यकार डा गिरधारी अग्रवाल

 

कोरबा- कटघोरा, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में दिल्ली के जनपथ मार्ग पर स्थित डा अंबेडकर इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में ‘ अग्र अलंकरण सम्मान’ समारोह का आयोजन  5 जनवरी 25 को किया गया।
इस भव्य और गरिमामय समारोह में म. म. गीता मनीषी संत श्री स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कटघोरा के प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक चिंतक डॉ गिरधारी अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड प्रदान कर साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ” अग्र गौरव ” से सम्मानित किया है। डॉ गिरधारी को साहित्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने से कटघोरा नगर और समाज में हर्ष व्याप्त है। आपने महाराजा अग्रसेन जी पर शोधग्रंथ ” श्री अग्र चरितम ” और अग्रसेन महा पाठ, अग्रसेन चालीसा एवम गिरधर गीता रहस्य नामक ग्रंथ की रचना कर साहित्य जगत में योगदान दिया है। जिसके लिए इन्हें छत्तीसगढ़ अग्र रत्न सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, भारत रत्न अटल सम्मान, डायमंड अवार्ड 2023, राष्ट्र भाषा शिखर सम्मान, साहित्य सेवी रत्न जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। डॉ अग्रवाल की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति योगदान को सराहा गया है।
डा गिरधारी लाल अग्रवाल, पिता स्व ओमप्रकाश का जन्म 1964 को कटघोरा में हुआ। यहां से हायर सेकेण्डरी के बाद उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर से बी एस सी और अंबिकापुर से एम एस सी वनस्पति शास्त्र से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बिलासपुर को कर्मक्षेत्र के रूप में चयन कर वहीं स्थाई रूप से निवासरत हैं। आपने श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भागीदारी और ‘ घर वापसी’ कार्यक्रम में भी सम्मिलित रहे। डा अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में डा गिरधारी अग्रवाल थावे विद्यापीठ, गोपालगंज में उपकुलसचिव के पद पर बिना मानदेय लिए केवल मानसेवी भाव से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही आप अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ इकाई में प्रदेश मंत्री के रूप में समाज सेवा में संलग्न हैं। निस्वार्थ समाजसेवी, आध्यात्मिक चिंतक और साहित्य में योगदान के लिए ग्लोबल आइकॉन अवार्ड प्राप्त कर आपने नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

Related Articles

Back to top button