Uncategorizedकोरबा

एस जे आर समाज सेवी संस्था द्वारा निशुल्क गरीबों की सेवा …सेंटी गर्ग

एस जे आर समाज सेवी संस्था द्वारा निशुल्क गरीबों की सेवा …सेंटी गर्ग

कोरबा-कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल )। एस. जे. आर.संस्था द्वारा विगत लंबे वर्षों से गरीबों की निशुल्क सेवा करते आ रहे संस्था के प्रमुख सेंटी गर्ग ने कहा कि विगत 10 वर्षों से सभी क्षेत्रों में सेवा करते आ रहे हैं ।इसके लिए शुल्क नहीं दिया जाता है ,जैसे अस्पताल में प्रतिदिन रात्रि को भोजन , सवेरे चाय- नाश्ता ,गर्भवती माताओ के लिए कीट व्यवस्था, बच्चे होने पर भी उनके किट की व्यवस्था, बीमार पड़ने पर भी दवाई की निशुल्क सेवा एवं निधन होने पर भी मुफ्त में मुक्तंजलि का समान दिया जाता है। तीज त्योहारों में भी गांव-गांव में जाकर सामग्री प्रदान किया जाता है- जैसे दीपावली के समय मिठाई, पटाखे, दिया लाई ,बताशा एवं होली त्यौहार के समय रंग गुलाल ,15 अगस्त एवं 26 जनवरी के समय मिठाई बाटी जाति है । गर्मी में पशुओं के लिए पानी एवं चारे की व्यवस्था भी की जाती है ।चिड़ियों के लिए भी पेड़ो पर मिट्टी के बर्तन में दाना एवं पानी की व्यवस्था भी की जाती है।
इतना ही नहीं गरीब मजदूर रिक्शे वालों के लिए भी छाता की व्यवस्था भी किया जाता है पर वारिश में भी रेनकोट की व्यवस्था की जाती है ।
गरीब कन्याओं के विवाह के समय भी समान प्रदान किया जाता है।
जीने ,मरने ,बच्चों होने एवं गरीब कन्याओं के विवाह में भी निशुल्क सहयोग करने वाली संस्था है।

Related Articles

Back to top button