कोरबा

नए वर्ष की पूर्व संध्या में किया गया हनुमान चालीसा एवं भजन- कीर्तन

  • नए वर्ष की पूर्व संध्या में किया गया हनुमान चालीसा एवं भजन- कीर्तन

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वार्ड क्रमांक दो तहसील भाटा नवधा चौक में 107 वां हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संगीत देने के लिए शरद वैष्णव ,लक्ष्मीन जायसवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, कमलेश ठाकुर एवं उनके साथ उपस्थित रहे। कड़ाके की ठंड में भजन कीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। राम सेवा समिति के संरक्षक के रूप में कृष्ण दास वैष्णव महराज, कमलेश शर्मा, प्रहलाद जायसवाल, दुर्गा अग्रवाल, शिवशंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल, मंगल यादव ,शैलेंद्र जायसवाल, ओम सोनी, राजीव महंत, शरद वैष्णव, विसु यादव, सौरभ कुंडे, गगन कुंडे, रामगोपाल बाबू, विनय वैष्णव, दुर्गा महंत, खुशबु यादव, नेहा यादव, रिया जायसवाल, अजित,धनंजय पटेल,प्रिंस जायसवाल, विक्की श्रीवास ,रिया जायसवाल, सौम्या जायसवाल,सनत जायसवाल, आयुष कुंडे, प्रशांत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button