पीएम श्री एकलव्य विद्यालय छुरी के छात्रों का किया कृषि महाविद्यालय का भ्रमण
पीएम श्री एकलव्य विद्यालय छुरी के छात्रों का किया कृषि महाविद्यालय का भ्रमण

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा लगातार अपने कृषि एवं कृषकों के के उत्थान में एवं मार्गदर्शन करने हेतु सतत नवाचार युक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पीएमश्री एकलव्य विद्यालय के 280 छात्र छात्रा के द्वारा कृषि महाविद्यालय में भ्रमण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माध्यमिक कक्षा के छठवीं, सातवीं, आठवीं एवं नवमी में अध्ययनरत छात्रों को प्राचार्य डॉ असद अहमद के निर्देशानुसार डा अशोक चौधरी एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में भ्रमण हेतु कृषि महाविद्यालय लाया गया। कृषि महाविद्यालय के सभी स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आगंतुक स्टाफ का आत्मीय रूप से स्वागत किया गया तथा तत्कालीन अधिष्ठाता डा जीपी भास्कर द्वारा कृषि महाविद्यालय एवं बीएससी कृषि पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। डा दुष्यंत कुमार कौशिक के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कीट प्रयोगशाला दिखाया गया। साथ ही फेरोमेन ट्रैप एवं अन्य रासायनिक रहित कीट नाशकों की जानकारी दी गई। डा देवेंद्र चौधरी द्वारा कृषि क्षेत्र में लगने वाले फसलों में बीमारियों तथा उनके रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रयोगशाला में क्या-क्या सामग्री होती है के संबंध में बताया गया साथ ही मशरूम इकाई का भी भ्रमण करवाया गया। डा प्रियल पांडे के द्वारा मिट्टी के जांच संबंधी उपकरणों के बारे में बताया गया तथा मृदा जांच से लाभ के बारे में बताया गया। डा चंद्रेश धुर्वे द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन उसके उपयोगिता तथा प्रकृति के संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। योगेंद्र सिंह तथा देवेश्वर पटेल द्वारा कृषि प्रक्षेत्र में उद्यानिकी फसलों एवं फलदार छायादार पौधे के बारे में भ्रमण कर दिखाया गया। डा रोशन भारद्वाज द्वारा कृषि महाविद्यालय के बारे में जानकारी दिया गया।



