मसीहीजनो ने नगर में निकाली क्रिसमस रैली
मसीहीजनो ने नगर में निकाली क्रिसमस रैली


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। नगर में क्रिसमस से पूर्व महीसीजनों ने रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष, एवं बच्चे संगीत एवं नृत्य के साथ नगर में भमण करते हुए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया गया। रैली चकचकवा पहाड़ स्थित रोमन कैथोलिक चर्च से प्रारंभ होकर नगर बस स्टैंड, मेन रोड, बाजार मोहल्ला होते हुए मेनोनाईट चर्च में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मेनोनाईट चर्च कटघोरा के पास्टर आमोस छतर ने क्रिसमस रैली पर सभी नगर एवं ग्रामवासियों को कहा कि रैली का उद्देश्य
शांति और अमन के राजकुमार प्रभु यीशु के परस्पर प्रेम को प्रगट करना और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य हैं। रोमन कैथोलिक चर्च कटघोरा के फादर सिमीनूस कुजूर ने बताया कि आनन्द, प्रेम और दया का संदेश बांटते हुए नगर में रैली का आयोजन किया गया है। रैली में फादर डेनियल ने कहा कि प्रभु यीशु के समस्त मानव जाति के लिए प्रेम और शांति को प्रदर्शित करना है। रैली में कटघोरा, मोरगा- चोटिया, जटगा तुमान बरबसपुर चैतमा जवाली के मसीही जनो ने भाग लेकर सफल बनाया। रैली की अगुवाई मनोज पटेल कर रहे थे।



