कोरबा
फलदार वृक्षों को मियली बग से बचाने हेतु ट्री बैंडिंग का प्रदर्शन
फलदार वृक्षों को मियली बग से बचाने हेतु ट्री बैंडिंग का प्रदर्शन

कोरबा- कटघोरा ,(शिव शंकर जायसवाल) ।कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा के अधिष्ठाता डॉक्टर एस एस पोर्ते के मार्गदर्शन में कीट वैज्ञानिक डॉक्टर दुष्यंत कुमार कौशिक के द्वारा ग्राम पंचायत नंगोई बछेरा विकास खंड पौड़ी उपरोड़ा में कृषि महाविद्यालय के रावे और रेडी के चतुर्थ वर्ष छात्रों को फलदार पौधे में लगने वाले अत्यधिक हानिकारक किट मियली बग के नियंत्रण हेतु ट्री बेंडिंग एवं किटनाशक दवाओ के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गई।
