कोरबा

सद्विचार‌‌ से ही राष्ट्र का जागरण संभव – पटेल

सद्विचार‌‌ से ही राष्ट्र का जागरण संभव –  पटेल

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुंडा में एक से चार जनवरी, 2025 शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा के मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने समाज को अखण्ड बनाए रखने के लिए सदैव अपनी परंपराओं, जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान है,और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से परिवार को संस्कारवान बनाने की, सुविकसित करने की एक मनोवैज्ञानिक एवं धार्मिक प्रक्रिया को संस्कार कहा जाता है।जन्मना जायते शुद्र: संस्काराद्विज उच्चते। अर्थात जन्म से सभी शुद्र होते किन्तु संस्कारों द्वारा उन्हें श्रेष्ठ बनाया जाता है। शक्ति सामर्थ्य की वृद्धि करते हुए श्रेष्ठ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनाने के उद्देश्य से महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। संस्कार महोत्सव के दौरान महायज्ञ में सभी संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार देवांगन ने बताया की देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आईकान डा चिन्मय पण्ड्या का तीन जनवरी,2025को आगमन होगा। कार्यक्रम का संचालन पुनीता दीदी की टोली द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन चंडी कुमार यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विधायक के साथ आए उनके सहयोगियों के अतिरिक्त जिले के सभी प्रज्ञापीठों के पदाधिकारियों, महिला मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button