Uncategorizedकोरबा

डिजिटल साक्षरता और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम चलाया स्वयं सेवकों ने

डिजिटल साक्षरता और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम चलाया स्वयं सेवकों ने

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । राष्ट्रीय सेवा योजना लमना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवकों द्वारा वर्तमान में डिजिटल साक्षरता और बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयं- सेवकों द्वारा प्रतिदिन रैली, नुक्कड़ नाटकों, पोस्टर बैनर ,बौद्धिक चर्चा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और पिरामिड डांस ,नारा आदि के द्वारा लोगों को नशामुक्त समाज, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, डिजिटल साक्षरता, विधिक साक्षरता, ‘उल्लास’ साक्षरता कार्यक्रम, जाबो मतदाता जागरूकता अभियान, विकसित भारत/समाज के लिये युवा अभियान, स्वच्छता ही सेवा, एक पेड़ मां के नाम, स्थायी निर्माण कार्य जैसी गतिविधियां की जा रही है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा की अगुवाई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना के कक्षा 11 व 12 वीं के 50 बच्चे इस शिविर में भाग लिए हैं। समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य और आदर्श व्यक्तित्व विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सभी स्वंयसेवक पूरे ग्राम जटगा और आसपास के क्षेत्रों में घर- घर सर्वे भी किया गया। शिविर की गतिविधियों में कार्यक्रम अधिकारी के महंत कालेज रायपुर से उनके शिक्षक और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डा लक्ष्मीकांत साहू, प्रेरणास्रोत डा गोविंद माधव उपाध्याय केएन कालेज कोरबा, रासेयो सर्वश्रेष्ठ जिला संगठक डा वाइके तिवारी ने स्वयंसेवकों को अपने कार्यों से समाज में नई पहचान बनाने और विकसित भारत निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रायपुर से युवा गायिका कंचन जोशी, ऊर्जावान रासेयो स्वंयसेवक उपमन्यु सिंह, युवा स्क्रेच आर्टिस्ट गोपी साहू ने इस विशेष शिविर में लमना और जटगा के बच्चों का मार्गदर्शन दिया। कंचन जोशी ने छग संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कहते हुए आरुग कलशा दाई और कोचई पान जैसे गीत गाकर स्वयं सेवकों का उत्साह बढ़ाया। सक्रिय स्वयंसेवक उपमन्यु सिंह ने रासेयो सी प्रमाण पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान स्वंयसेवकों के किये गए कार्यों एवं उपलब्धियों का साझा किया। बौद्धिक चर्चा जैसे कार्यक्रम में प्राचार्या गंगा कौशिक, रासेयो पीओ सिंघिया, बेदराम जाटवर ने समाज के गम्भीर मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा,कविता वाचन से सामाजिक संदेश दिया। रासेयो कार्यक्रम समन्वय डा मनोज सिन्हा एवं लमना प्राचार्य नागदेव के संरक्षण में स्वंयसेवकों द्वारा शिविर का संचालन किया गया।

Related Articles

Back to top button