मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को फ्रीज प्रदान किया
मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को फ्रीज प्रदान किया
कोरबा। संकल्प महिला मंडल, हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम द्वारा लगातार लोक कल्याण के कार्य किये जा रहे है, जिनके तहत कोरबा के आसपास के स्कूलों, छात्रावासों व समाज सेवा संस्थाओं को जीवनोपयोगी समान उपलब्ध कराकर उनकी सहायता की जा रही है।
इसी कड़ी में संकल्प महिला मंडल द्वारा दर्री (कोरबा) स्थित मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं के उपयोग हेतु एक फ्रीज भेंट किया गया। क्लब की अध्यक्षानिहारिका शर्मा के कहा कि इस तरह के आयोजन से एक सुकुन एवं आत्मसंतुष्टि का बोध होता हैं जो हमें समाज हित में अधिकाधिक योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करता हैं। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षाओं प्रियंका पाटले,रुक्मणि सिंह, अभिलाषा गुप्ता,मिनती स्वेन, मनीषा पांडे,कविता पंड्या, सचिव विजया शाह, संयुक्त सचिव सरिता राठौर एवं स्मिता करकरे, कोषाध्यक्ष नीता अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव अपर्णा सेवलकर एवं संगीता जैन, खेल सचिव शिवकला कंवर एवं तृष्णा कर्महे सहित कल्ब की कार्यकारिणी ने छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की ।




