उत्पादन के साथ ओबीआर को बढ़ावा देेने पर सीएमडी ने दिया जोर
गेवरा खदान का किया निरीक्षण, कर्मियों से की चर्चा
उत्पादन के साथ ओबीआर को बढ़ावा देेने पर सीएमडी ने दिया जोर

गेवरा खदान का किया निरीक्षण, कर्मियों से की चर्चा
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन की समीक्षा की। इसके साथ ओबीआर विकास को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। सीएमडी डा मिश्रा ने रविवार को गेवरा मेगा परियोजना में दौरा करते हुए कोल फेस के पास गया और खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां काम कर रही ऑन ग्राउंड टीम के साथ भी बातचीत की। डा मिश्रा ने विभागीय ओबी पैच का निरीक्षण किया और सहज कोयला निष्कर्षण के लिए ओबीआर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। मेगा खान से कोयला उत्पादन
की बढ़ती प्रवृत्ति को बताते हुए, उन्होंने टीम को गति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। गेवरा, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खान चल रहे वित्त वर्ष में 63 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन के राजसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है।
