कोरबा

कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को दी मृदा में पोषक तत्वों की जानकारी

कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को दी मृदा में पोषक तत्वों की जानकारी

कोरबा- कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा के अधिष्ठाता डा एसएस पोर्ते के मार्गदर्शन में कृषि विस्तार वैज्ञानिक डा आकांक्षा पाण्डेय एवं मृदा वैज्ञानिक डा प्रियल पांडेय की अगुवाई में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्राम नगोई के चारागाह क्षेत्र में मृदा परिच्छेदिका की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही विभिन्न किसानों के खेत से विभिन्न मृदा नमूना लेकर उनका नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश पीएच एवं कार्बनिक पदार्थ की मात्रा का परीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिकों द्वारा इन पोषक तत्वों की महत्व की जानकारी किसानों को दी। इसमेंमृदा वैज्ञानिक द्वारा मृदा परिच्छेदिका के बारे में निम्न जानकारी दी गई जैसे कि मृदा परिच्छेदिका मिट्टी की ऊपरी सतह से लेकर आधारभूत चट्टान तक के उर्ध्वाधर काट को मृदा परिच्छेदिका कहते हैं। मृदा परिच्छेदिका में छः संस्कार होते हैं- O संस्तर A संस्तर E संस्तर B संस्तर C संस्तर एवं R संस्तर। ग्राम नगोई बछेरा में मृदा परिच्छेदिका काटते समय हमें निम्न संस्तर दिखाई दिए O संस्तर A संस्तर E संस्तर एवं B संस्तर। साथ ही मृदा परिच्छेदिका में देखा गया कि B संस्तर में कैल्शियम के निक्षेप देखने को मिले एवं A संस्तर में फेरस ऑक्साइड के कारण लाल रंग की मिट्टी दिखाई दी एवं B संस्तर में पीला निक्षेप दिखा जो की लेमोनाइट के कारण होता है।

Related Articles

Back to top button