लमना में रासेयो इकाई स्वयंसेवकों ने ने लगाया सात दिवसीय विशेष शिविर
लमना में रासेयो इकाई स्वयंसेवकों ने ने लगाया सात दिवसीय विशेष शिविर

स्वयंसेवको ने किया स्कूल कैम्पस व आवास की सफाई तथा मंच की पुताई
कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल): समाज सेवा का माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास उद्देश्य एवं स्वामी विवेकानंद के मूल मंत्र मैं नही बल्कि आप को आत्मसात करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना की रासेयो इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत जटगा में किया गया। सत्र 2024-24 के विषय युवा भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा पर पांच दिसंबर तक ग्राम जटगा में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि संगीता पुलस्त्य जनपद सदस्य एवं अबिन्दा मरकाम सरपंच जटगा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने अपने उदबोधन में रासेयो स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें देश का विकसित युवा बनने पर जोर दिया। विशेषकर बालिकाओं की अधिक संख्या एवं जागरूकता को देखते हुए उन्होंने बालिकाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य पटेल ने युवा शक्ति से परिचित कराया। रासेयो लमना कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिनों में स्वयंसेवकों द्वारा पूरी दिनचर्या का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां- कार्यक्रम किया जाएगा। प्रतिदिन प्रभातफेरी, रैली, नुक्कड़ नाटकों, गीत, झांकी, ग्राम संपर्क तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा डिजिटल साक्षरता, विकसित युवा विकसित भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आपदा प्रबंधन, नशामुक्ति, शिक्षा का महत्व, उल्लास कार्यक्रम, पोषण आहार,स्वस्थ जीवन तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। शिविर के दूसरे दिन प्रभात फेरी और रैली पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए एनएसएस लक्ष्य एवं विभिन्न गीत, नारे नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामवासियों को शिविर की जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल कैम्पस, आवास की साफ सफाई, मंच की पुताई, मुख्य द्वार पर मार्किंग तथा साफ सफाई की गयी। सभी बच्चों ने सभी कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया। सहायिका सरोजिनी लकड़ा, गोविंद ने बच्चों के साथ गतिविधियों में भाग लिया। गीतिका सिदार, आशा मरकाम, नागेश्वर, आदित्य खैरवार, जय प्रकाश, मनीष लकड़ा, आदित्य साहू, मुस्कान, नूतन,नंदनी, मेघा, रूपेश्वरी, अनुषा, समीर, निलेश, अभिषेक, अमर, दीक्षांत आदि सभी स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। ग्राम जटगा से तारा सिंह, नारायण मरकाम, आलम, नरेंद्र श्रीवास का अथक सहयोग रहा।



