Uncategorizedकोरबा

सीएमडी डा मिश्रा ने खनन गतिविधियों का निरीक्षण कर उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा की

सीएमडी डा मिश्रा ने खनन गतिविधियों का निरीक्षण कर उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा की


कोरबा । साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीेएमडी) डा प्रेम सागर मिश्रा ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने खदान में फेस तक जाकर विभिन्न पैच में कोयला उत्पादन एवं ओबी गतिविधियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने खदान से उपभोक्ताओं को कोयला डिस्पैच को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कोर टीम से चर्चा करते हुए खदान के उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा की तथा उत्पादन बढ़ाने की योजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तदुपरांत सीएमडी डा मिश्रा कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंच कर खनन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण कर उत्पादन-उत्पादकता में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी तरह निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी ने दीपका खदान का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण, उत्पादन में वृद्धि के लिए दीपका की टीम को निर्देश दिया। इस दौरान कापरी ने खदान के विभिन्न पैच में जाकर उत्पादन एवं ओवहरबर्डन गतिविधियों का जायजा लिया। कोर टीम से चर्चा करते हुए उन्होने उत्पादन-उत्पादन की समीक्षा की एवं कोयला उत्पादन में वृद्धि लाने के लिए टीम से कहा।

Related Articles

Back to top button