कोरबा

केपीएस स्कूल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा गुड टच बेड टच कार्यक्रम

केपीएस स्कूल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा गुड टच बेड टच कार्यक्रम

कोरबा- कटघोरा, (शिव शंकर जायसवाल)  । केपीएस स्कूल प्रांगण में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा गुड टच , बेड टच कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत के रूप में डॉक्टर गोपाल बन गोस्वामी संचालक – गोपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं अध्यक्षता श्रीमती निर्मला अग्रवाल अध्यक्ष मारवाड़ी महिला समिति, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता अग्रवाल वार्ड क्रमांक 2 पार्षद ,श्रीमती मुक्ता जायसवाल प्रिंसिपल केपीएस एवं श्रीमती कौशल्या अग्रवाल समाज सेवी उपस्थित रही।

मंचस्थ अतिथियों द्वारा वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों रेखा अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, सोनि अग्रवाल ,आशा अग्रवाल शिल्पा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल ,शांति अग्रवाल,
द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ एवं उपहार देकर कि गई ।मुख्य अतिथि महोदय डॉक्टर गोपाल बन गोस्वामी ने गुड टच बेड टच के बारे में कहा कि सभी लोगों को गुड टच बेड टच के बारे में जानना होगा , कौन सा प्यार भरा स्पर्श होता है और कौन सा प्यार भरा स्पर्श नहीं होता। निर्मल अग्रवाल अध्यक्ष *मारवाड़ी समिति* ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन स्कूलों में करते आ रहे हैं लड़कियों के लिए बेड टच गुड टच कार्यक्रम आयोजन किया गया है ।गुड टच माता-पिता ,चाचा चाचा ,भाई बहन द्वारा हाथ फेरते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अन्य लोग हाथ फिरते हैं उनका नियत दूसरा रहता है , शरीर की कोई भी हमको बिना अनुमति के टच नहीं कर सकता, यदि करता है तो बेड टच माना जाता है।
*ममता अग्रवाल पार्षद ने* कहा कि जिस किसी के छूते ही अच्छा महसूस होने लगता है गुड टच है , जिस किसी के टच करने से अच्छा फील नहीं होता बेड टच माना जाता है।
*श्रीमती मुक्ता जायसवाल* *प्रिंसिपल ने* कहा कि गुड टच किसी के छूने से अच्छा फील होता है, जिस किसी के चुने से खराब लगता है उसे बेड टच कहते हैं।
*सुजाता अगरवाल महिला* *समिति सचिव ने* कहा कि बच्चे प्रताड़ित होते हैं परंतु पालक को नहीं बताते, माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को दोस्ताना व्यवहार करें दोस्ताना व्यवहार करने से सभी जानकारी अपने आप मिल जाती है ।
हेमलता सिडार मैडम ने भी गुड टच के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
कराटे मास्टर सें. शिवशंकर जायसवाल एवं कुमारी सुनीता पैकरा ने भी बच्चों को आत्मरक्षा के गुण बताएं । गुड एवं बेड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीमती सुधा अग्रवाल, श्रीमती सुधा सिंघानिया, श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल ललिता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सावित्री
धनोदिया, शांति मित्तल, पुष्पा गोयल, सरोज अग्रवाल, पुष्पा मित्तल ,मुन्नी अग्रवाल सुमित्रा अग्रवाल, शकुन अग्रवाल ,शकुंतला अग्रवाल ,रेनू अग्रवाल पुष्पा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल , सत्यम जायसवाल, कुंदन महंत, देवकी नायक गीता नायक पुष्पा देवी कुर्रे ,रोशनी महंत, ज्योति महंत,सुनीता वैष्णव, संतोषी मरावी, सुगरा बाई ,रजनी केवट ,गायत्री बघेल ,विकास कुमारी ,कौशल्या केवट, अंजलि केवट शुभकामनाएं साहू, प्रीति महंत,कांत यादव, श्रद्धा यादव ,अफसाना बेगम ,करिश्मा बघेल, अमरुद निशा एवं अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहे।कर्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता अनंत शिक्षिका एवं कार्यक्रम का आभार श्रीमती निर्मला अग्रवाल ने की।

Related Articles

Back to top button