वार्ड क्रमांक 07 पूछापारा की गंभीर समस्याओ से विद्यमान

कटघोरा ( कांति न्यूज से संपत्ति यादव की खबर )नगर पालिका का अनेकों मामला खुल कर सामने आ रहा हैI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्र.07 पूछापारा में तकरीबन 10,15 वर्षों से बारिश के दिनों में अनेकों घर के अंदर पानी का रिसाव हो रहा है। फिर भी इसमे किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई या सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। जबकि पार्षद को इसकी सूचना दिया गया था। समस्याओं को लेकर पार्षद को समस्या के सम्बन्ध में नगर वासियों के द्वारा जानकारी दिया गया I जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया I पार्षद जयनारायण सिंह ने पूर्व में सिर्फ अपने गृह वार्ड महेशपूर में ही जो भी शासन की योजनाओं के अंतर्गत मूलभूत सुविधाएं थी । मद की राशि को एक ही जगह कार्य कराने की चर्चा भी है
I क्र.07 पूछापारा के वासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है I और समस्याओं का सुधार अभी तक नहीं किया गया है,एवं कार्य में किसी भी प्रकार की किसी प्रकार की प्रगति नहीं होने की खबर है I पूछापारा के हितग्राहीयो ने बताया कि पूर्व से लेकर अभी तक हमारी समस्याओं का किसी भी प्रकार की कोई सुधार या कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है I अब देखना यह होगा कि नगर पालिका के वार्ड वासी के द्वारा बताये गये जानकारी के अनुसार की नगर पालिका के नाली की गंदा पानी घर एवं आँगन में घुस रहा है I जिससे हम वार्ड वासियों को बहुत ही गंभीर बीमारियों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है I नाली,पेयजल एवं सड़क की समस्या तो है।
अब देखना यह होगा कि समाचार के माध्यम से प्रकाशित एवं उजागर होने के उपरांत नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं !




