सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का अचानक निरीक्षण

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल एवं सत्यम जायसवाल )
21/5/25 को श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर अजीत बंसल, सीएमएचओ गुप्ता जी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, राजीव सिंह, मनोज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग , के साथ हॉस्पिटल में अचानक प्रवेश किए ।

मंत्री ने मरीजो से पूछने पर कहा कि साहब बहुत तेज गर्मी है , एसी ,कूलर लगवा दीजिए और कहा कि दवाई गोली बढ़िया मिलती है, साफ सफाई ठीक है ।सभी कमरों का बारीकी से निरीक्षण किये। मितानिनों ने कहा कि साहब 3 महीना से वेतन नहीं मिला है और काम अधिक लिया जाता है । मंत्री जी ने कहा कि 15 तारीख को आपके खाते में पैसा आ जाएगा। इसके बाद धन्वंतरी योजना के अंतर्गत मेडिकल स्टोर का भी अचानक निरीक्षण किये वहां भी सभी ठीक-ठाक पाया गया ।

निरीक्षण के पूर्व हॉस्पिटल चौक में चिलचिलाती धूप में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, का फूल माला से स्वागत किया गया।

जायसवाल समाज के कार्यक्रम सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर
मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने बोले थे कि
कटघोरा में हंड्रेड बेड हॉस्पिटल खोलने की एवं भगवान सहस्त्रबाहु चौक चकचकवा पहाड़ी के सामने बनाने के लिए घोषणा किया गया था । परंतु 5 माह बीत जाने के बाद भी सरकारी अधिकारी के कानो में जू तक नहीं रेंगा है।

पवन गर्ग पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कटघोरा में ही हंड्रेड बेड बननी चाहिए इसके लिए कटघोरा हॉस्पिटल में बहुत जगह है।पुरानी बिल्डिंग को डिस्मेंटल करनी चाहिए।
नई बिल्डिंग तीन-चार मंजिल तक बननी चाहिए जो की जगह उपयुक्त है। बस स्टैंड भी नजदीक है। आवागमन भी ठीक हैं।शहर के लिए भी नजदीक आवागमन भी है।

कार्यक्रम में sdm साहब,बीएमओ रंजना तिर्की,तहसीलदार प्रियंका चंद्राकर,
अभिषेक गर्ग, मंडल अध्यक्ष , करुणा देवांगन,
संजय शर्मा जिला मंत्री ,पवन अग्रवाल पार्षद,
देव दुबे, राकेश पाण्डे,
राजेन्द्र जायसवाल, राजेंद्र टंडन, एस एस जायसवाल,
समजीत सिंग,
राजू दीवान ,अजय गर्ग,
अजय धनोंदिया, मोहन जायसवाल, टेकचंद अग्रवाल,मुकेश गोयल,
अजय अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल,डकेश्वर शुक्ला,
अनुराग दूहलानी,
महेन्द्र यादव, श्याम सुन्दर जायसवाल, अमित जायसवाल,
लक्खू देवांगन,
सुनील कुर्रे,सत्यम जायसवाल,अजय जांगड़े,नवीन गोयल,
मनोज सोनी ,राजेश साहू ,कौशल्या कंवर,
विवेक ठाकुर,शिव अग्रवाल,मनदीप
अतुल ,आयुष
उत्तरा चौहान के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




