देश को ऊर्जा संपन्न बनाए रखने में छत्तीसगढ़ की खदानों में अहम योगदान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कोयला सचिव अमृत लाल मीणा
देश को ऊर्जा संपन्न बनाए रखने में छत्तीसगढ़ की खदानों में अहम योगदान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कोयला सचिव अमृत लाल मीणा

कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्यालय में कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद एवं एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा भी उपस्थित रहे। मीणा ने मुख्यमंत्री को कोयला मंत्रालय द्वारा देश को ऊर्जा संपन्न बनाए रखने में दिए जा रहे अहम योगदान के बारे में जानकारी दी। साथ ही कोयला संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की खदानों में उत्पादन विस्तार को लेकर भी चर्चा की। कोयला सचिव मीणा की मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के साथ बैठक कर परस्पर समन्वयन से कोयला परियोजनाओं के विस्तार पर ज़ोर दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ दौरे के अगले चरण में सचिव, कोयला मंत्रालय मीणा ने रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुखतया एसईसीएल से कार्य-संचालन से जुड़े विषयों पर्यावरणीय स्वीकृति, वन स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण, परियोजनाओं के विस्तार में राज्य शासन से अपेक्षित सहयोग, पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। सचिव कोयला मंत्रालय ने परस्पर समन्वयन से योजनाओं विशेषकर एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में समयबद्ध तरीक़े से खदान विस्तार पूरा करने पर ज़ोर दिया। एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से निदेशक तकनीकी संचालन एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी योजना परियोजना एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक कार्मिक बिरंची दास तथा राज्य शासन से उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक पश्चात मीणा ने छत्तीसगढ़ डीजीपी अशोक जुनेजा से भी सौजन्य भेंट की।
