श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम का फाल्गुुन महोत्सव आज
श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम का फाल्गुुन महोत्सव आज

कोरबा। खाटू नरेश श्री श्यामजी का फाल्गुन महोत्सव श्री सप्तदेव मंदिर में 21 मार्च को द्वादशी के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कोलकोता से अभिषेक मिश्रा एंड पार्टी को कोरबा आमंत्रित किया गया है। विदित हो कि इस दिन राजस्थान के खाटूधाम में लाखों की संख्या में भक्तगण श्री श्याम मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पधारते है। श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर दो बजे से संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योतपाठ अभिषेक मिश्रा एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा एवं उनके द्वारा श्री श्याम की महिमा एवं चमत्कार को भजन एवं संगीत के माध्यम से बताया जाएगा। कार्यक्रम सात बजे तक चलेगा। इसके पश्चात मेंहदी, गजरा उत्सव, धमाल एवं फूलों की होली तथा महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के शामिल होने के लिए श्याम भक्त पंजीयन मंदिर में करा सकते है। श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने सभी श्याम भक्तों से कहा है कि इस अवसर पर मंदिर मे सह परिवार पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।
