कोरबा

एसईसीएल कर्मचारियों के बीच बंटेगा तीन अरब बोनस

36,000 कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे लगभग 295 करोड़ रुपए

एसईसीएल कर्मचारियों के बीच बंटेगा तीन अरब बोनस


36,000 कर्मचारियों के खाते में पहुंचेंगे लगभग 295 करोड़ रुपए
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) में कार्यरत कर्मियों को दशहरे से पहले प्रबंधन ने तोहफा दे दिया है। कंपनी द्वारा अपने 36000 से अधिक कर्मियों को लगभग 295 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक कर्मी के खाते में 93,750 रुपए के बोनस (परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के रूप में पहुंचेगे। पिछले वर्ष एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85000 रुपये बोनस का भुगतान किया गया था और इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17,000 रुपये मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर बात पूरे कोल इंडिया की करें, तो यहां दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1850 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा। कोल इंडिया (सीआइएल) की संबंद्ध कंपनियों समेत सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के कामगारों का बोनस तय करने के लिए पिछले दिनों नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें कोल इंडिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। दिवाली से पहले बोनस पाकर सभी कर्मी अत्यंत हर्षित नजर आए और बोनस के समयोचित भुगतान आगामी नौ अक्टूबर तक कर्मियों के खाते में जमा कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button