कोरबा

CMD डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

कोरबा । मेगा परियोजनाओं के दौरे के दूसरे चरण में  सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, एसईसीएल के दूसरे सबसे बड़े प्रोजेक्ट कुसमुंडा पहुँचे जहाँ उन्होने खदान के उत्पादन-डिस्पैच की समीक्षा की । वे क्रशिंग प्लांट पहुँचे तथा मशीन के संचालन का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया ।उन्होने दोनों विभागीय क्रशर तथा एक कांट्रैक्टचुएल प्लांट के लाइव ऑपरेशन का निरीक्षण किया तथा क्रशिंग की क्षमता में अभिवृद्धि के निर्देश दिये जिससे पावर प्लांट्स को अधिकाधिक श्रेष्ठ गुणवता के कोयले का प्रेषण सुनिश्चित किया जा सके । दौरे के दौरान, एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा तथा कोर टीम उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button