कोरबा

स्वच्छता की पाठशाला में लगे दंत शिविर में बच्चों की हुई जांच

स्वच्छता की पाठशाला में लगे दंत शिविर में बच्चों की हुई जांच

कोरबा । एसईसीएल कोरबा में स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता के तहत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिलाई खुर्द क्रमांक एक मानिकपुर में स्वच्छता की पाठशाला लगाईं गई। इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सालय कोरबा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कुमुदनी जेबियर तथा डा स्वाति वर्मा ने बच्चों में मुख से संबंधित स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जांच की। साथ ही इससे होने वाली परेशानी व निदान की जानकारी दी। सभी बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। शरीर के साथ अपने आस पास की सफाई पर भी उचित ध्यान देने की जरुरत पर बल दिया गया। बच्चो से स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न भी पूछे गए, जिसका जवाब बच्चों ने काफी उत्साह से दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को ओरल हाइडिन किट व फूड पैकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर मानिकपुर उपक्षेत्र के मुख्य प्रबंधक गणेश प्रसाद, उपप्रबंधक (सीडी) किरण डहंगा समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य और वार्ड पार्षद फूलचंद सोनवानी उपस्थित रहे। अंत में पार्षद सोनवानी ने एसईसीएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते कहा कि प्राथमिक स्कूलों में चिकित्सा शिविर से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने से बीमारियों से बचा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button