कोरबा

निबंध स्पर्धा में भाग लिया छात्राओं व कार्यालयीन महिलाओं ने

कोरबा : सृष्टि महिला समिति ने हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा पर हिंदी भाषा के प्रचार- प्रसार के लिए तीन वर्गो में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय दिए गए, इसमें हिंदी भाषा का वैश्विक महत्व, हिंदी भाषा शिक्षण की चुनौतियां है। बीईटीआइ में सृष्टि महिला मंडल द्वारा संचालित निश्शुल्क सिलाई व कंप्यूटर केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 छात्राओं ने भाग लिया और काजल किरण ने प्रथम, अनीता भगत ने द्वितीय तथा रूपाली साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा में कामकाजी महिलाओं के बीच भी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अनुराधा चौबे ने प्रथम, मीना राव ने द्वितीय चंद्रावती सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसआरसी कोरबा में सृष्टि महिला समिति ने अपनी सभी कोरबा क्षेत्र व उप क्षेत्र की सभी सदस्याओं के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें हेमा शर्मा ने प्रथम, प्रमिला सिंह ने द्वितीय तथा रूपा प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के हिंदी अध्यापक जयप्रकाश गौतम को निर्णायक का कार्य सौंपा गया था। अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति श्वेता पंड्या ने जयप्रकाश गौतम का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button