कोरबा

चालू तिमाही व माह में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप निकालें कोयला

सीएमडी डा प्रेमसागर मिश्रा ने किया गेवरा व कुसमुंडा खदान का निरीक्षण

चालू तिमाही व माह में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप निकालें कोयला

सीएमडी डा प्रेमसागर मिश्रा ने किया गेवरा व कुसमुंडा खदान का निरीक्षण

कोरबा : वर्षा कम होने के साथ ही कोयला खदानों में उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना शुरू हो गया है। एसईसीएल के सीएमडी डा प्रेमसागर मिश्रा ने मेगा परियोजना गेवरा व कुसमुंडा खदान में उतर कर न केवल उत्पादन बढ़ाने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया, साथ ही कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खदान योजना पर चर्चा करते हुए सीएमडी एसईसीएल ने माह और चालू तिमाही के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कोयला निकालने और भेजने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही क्षेत्र की टीम को यह सुनिश्चित करने कहा कि खदान से कोयले की निकासी के लिए सर्वोत्तम व्यवस्थाएं हों।

साऊथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को चालू वित्तीय वर्ष में 2040 लाख टन कोयला उत्पादन करना है। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीएमडी डा मिश्रा स्वयं खदान में उतर कर कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। प्रवास के दौरान सीएमडी डा मिश्रा गेवरा मेगा खदान पहुंचे। यहां उन्होंने उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही लक्ष्य पूरा करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने व्यू प्वाइंट पर जाकर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन और ओवहरबर्डन (ओबी) पैच का दौरा किया और परिचालन की समीक्षा की। कोरबा जिले में इस मानसून में हाल के वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई है और इस पर डा मिश्रा ने गेवरा टीम को वर्षा के दिनों में कुशल संचालन के लिए सभी सावधानियां और उपाय करने के निर्देश दिए। गेवरा खदान के साथ ही सीएमडी डा मिश्रा कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। डिस्पैच व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए गेवरा साईडिंग पहुंचे। उन्होने हाल रोड, कोल परिवहन मार्ग आदि का अवलोकन किया तथा स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डिपार्टमेंटल पैच गए तथा खनन गतिविधियों का मुआयना किया। नीलकंठ पैच में उत्पादन की समीक्षा करते हुए उन्होंने अभिवृद्धि के निर्देश दिए। सीएमडी डा मिश्रा ने आने वाले दिनों विशेष रणनीति बनाकर उत्पादन में बढ़ोतरी लाने को कहा । उन्होंने डिस्पैच व्यवस्था पर भी एरिया कोर टीम से चर्चा की तथा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button