कोरबा

अटल के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया गया*

*अटल के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया गया

कोरबा कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल) अटल बिहारी वाजपेई देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन (25 दिसंबर ) के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस मनाया गया।
इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद का परिसर में जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया गया ।जन्मदिन दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा ,अध्यक्षता रतन मित्तल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता डिकसेना पूर्व नगर पालिका प्रेसिडेंट, पवन गर्ग पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु दुबे वार्ड पार्षद श्रीमती ममता अग्रवाल , श्रीमती अर्चना अग्रवाल , शरद गोयल के एवं नेता मुरली साहू ,देव महाराज ,देव दुबे,राजेंद्र टंडन,अजय धनोदिया भी मंच पर उपस्थित रहे।
मंच पर अतिथियों द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।उसके बाद नगर पालिका परिसर में अटल चौक ,अटल प्रतिमा एवं परिसर के लिए भूमि पूजन भी किया गया ।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि आज 25 दिसंबर को अटल के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे छग में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। छग में विष्णु की सरकार को एक वर्ष 13 दिसंबर को पूरे हो गए। हम सब लोग सुशासन की सरकार में जितना मोदी की गारंटी था। उनका एक साल की समय सुशासन को याद करते है ।
नगर पालिका परिसर में अटल परिसर बनना है और अटल जी का चौक ,प्रतिमा लगना हैं। इसके लिए नगरीय निकायमंत्री अरुण साव जी ने नगर निगम को 50लाख, नगर पालिका को 30 लाख एवं नगर पंचायत को 20 लाख स्वीकृत किया है।
आज हम लोगो के लिए शुभ दिन है। देश के पूर्व पीएम छग के निर्माण किए । लगातार उनके नेतृत्व में दो बार सरकार बनी।

छग को 25 साल हो गया. अटल जी का 100 वीं जयंती मना रहे है। हम सभी सौभाग्य शाली है।
देश को मान समान दिलाने में कोई कमी नहीं रहने दिए। कही भी देश को झुकने नहीं दिया।1914 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।बीजेपी में सरकार बना तो अपने सपने का पूरा करने के लिए अंत्योदय का कम पूरे छग में तेजी से रमन सरकार द्वारा किया गया। ताकि अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचने पहुंचे। छग में भुखमरी मिटाने का काम रमन सरकार ने किया । विष्णु देव सरकार का एक साल हो गया।राष्ट्री स्तर जेपी नड्डा रायपुर और हम किसानों को दो सालों का बोनस 3700 सौ करोड़ खाते में 1800 आवास गरीबों को जब तक नहीं दूंगा तब तक गृह प्रवेश नहीं करूंगा।ऐसी वायदा किए थे। महतारी वंदन राशि दस महीने से एक एक हजार रूपए दिए।छग में विकास का काम हो रहा है। सभी घरों को लाभ मिल रहा है।
विश्व में मान, सम्मान दिलाया।
अमेरिका एवं चीन से नहीं झुकने दिया। भारत पाकिस्तान का दोस्ती के लिए बस परिवहन शुरू किए. 1999 में पाकिस्तान अटैक किए उस समय अटल जी किसी से झुकने नहीं दिए। देश के पीएम अनेक अवसर पर कार्य करते रहे। देश के अन्य पार्टी के लोग भी सम्मान देते रहे।कोई रहे या न रहे लोकतंत्र रहना चाहिए। स्वच्छ एवं सुशासन के लिए शपथ भी दिलवाए।
*मित्तल ने कहा कि अटल* परिसर एवं प्रतिमा स्थापित के अवसर पर आज अटल की जयंती दिवस है।अपने जीवन में कभी समझौता नहीं।विचार धारा को प्रमुखता से प्रस्तुत किए।भारत रत्न की उपाधि भी मिला वो सराहनीय रहा।
मात्र 20 प्रतिशत तेल में tex लेकर ग्राम की सड़क उन्हीं का देन है।
जल ही जीवन हैं।मेट्रो का शुभाराम, उसी का देन है।
कारगिल का युद्ध हो रहा था तब अमेरिका के प्रेसिडेंट को बोला पाकिस्तान हमारे ऊपर अटैक करेगा तो सुबह का सूर्य नहीं दिख पाएगा। नगर पालिका परिसर में अटल परिसर के लिए मीटिंग कर निर्णय लिया जाएगा।
*पवन गर्ग ने कहा कि* नगर पालिका परिसर अटल परिसर बने। हमारा छोटा सपना पूरा हो सकता है। अटल के जन्म दिवस के अवसर पर अंधेरे में सूरज का प्रकाश फैलाए है। अटल जी का चार बाते भी बताए।
*पवन अग्रवाल ने कहा* कि अटल जी का 100वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिसर में अटल परिसर एवं अटल चौक बनाया जाएगा। तीन बार पी एम बने पूरे विश्व में जाने जाते है।
*अभिषेक गर्ग ने भी कहा कि अटल के जा दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में अटल चौक एवं परिसर बनाया जाएगा जो यादगार रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन बी पी कश्यप एपीओ पौड़ी उपरोड़ा एवं आभार व्यक्त सीएमओ ज्ञान कुंज कुंज ने किया।कार्यक्र में इस अवसर पर समरजीत डाकेश्वर शुक्ला मनोज नायडू ,देव कुमारी, रब्बानी, लक्ष्मी बाबू, सैयद ,रामचंद्र, विनोद ,मनोज , चंदा प्रांजल तिवारी, एवं अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button