कोरबा

डीएवी जेंजरा में अलंकरण समारोह

डीएवी जेंजरा में अलंकरण समारोह


कर्तव्य निष्ठा व अनुशासन ही करता है भविष्य निर्धारित
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) : डीएवी जेंजरा में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र संघ पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना पर नृत्य कर किया गया। इसी क्रम में विश्वजीत जगत को हेड बाय, आकांक्षा तिवारी को हेड गर्ल, वाइस हेड बाय प्रांजल आदित्य, वाइस हेड गर्ल श्रुति थवाइत, असिस्टेंट हेड बाय अनस मेमन, असिस्टेंट हेड गर्ल श्रद्धा कंवर, डिसिप्लिन इंचार्ज बाय निखिल कंवर डिसिप्लिन इन चार्ज गर्ल शाहिस्ता परवीन, वाइस डिसिप्लिन बाय शुभम साहू, वाइस डिसिप्लिन इन चार्ज गर्ल महिमा शाह, कल्चरल इंचार्ज बाय छत्रकांश, गर्ल सपना महंत, वाइस कल्चरल इंचार्ज बाय कृष्णा यादव गर्ल अनन्या दुबे, स्पोर्ट्स इंचार्ज बाय स्वप्निल, गर्ल श्रुति कुमारी वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज बाय ज्ञानेंद्र, गर्ल हंसिका साहू, स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज बाय नेमि स्पोकन, गर्ल बोशिका साहू वाइस स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज बाय अमृतांशु शर्मा, गर्ल पीहू अग्रवाल असेंबली इंचार्ज बाय शाहनवाज, गर्ल मानसी निषाद, वाइस असेंबली इंचार्ज बाय अकरम अली गर्ल सुनिधि कंवर, दयानंद हाउस कैप्टन पुष्कर गुप्ता, खुशबू राज हंसराज हाउस कैप्टन कुश महंत दीपशिखा, विरजानंद हाउस कैप्टन प्रिंस साहू, मिली, श्रद्धानंद हाउस कैप्टन आर्यन चौहान व तान्या राजपूत को चयनित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डा राजरेखा शुक्ला ने सभी को बैच एवं सैशे पहना कर उन्हें अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भविष्य में अनुशासन शब्द को याद रखना है, क्योंकि अनुशासन ही आपका भविष्य निर्धारित करता है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए अटूट प्रतिबद्ध रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के सभी स्टाफ विशेषकर पूजा उपाध्याय व साजिया परवीन का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button