स्वतंत्रता दिवस पर रैली, पौधारोपण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर रैली, पौधारोपण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर रैली, पौधारोपण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरबा- कटघोरा । (शिवशंकरजायसवाल की रिपोर्ट) 78 में गणतंत्र दिवस कलचुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्कूल प्रांगण में सुबह 7:30 बजे थानेदार धर्म नारायण तिवारी द्वारा ध्वजा रोहन किया गया एवं साथ में सचिव शिवशंकर जायसवाल ,संस्था के प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल एवं समिति के सचिव शिवशंकर जायसवाल उपस्थित रहे ।स्कूल के सभी बच्चों ने देशभक्ति नारा लगाते हुए रैली में भाग लिए ।
रैली में देवकी नायक, शीतल नायक और सत्यम जयसवाल ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के तृतीय चरण में मंच पर उपस्थित सभी अध्यापकों का स्वागत टीका एवम रोली लगाकर अंकित यादव ने स्वागत किया ।
भारत माता की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूज्य अर्चना किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत की भी प्रस्तुत किया गया। प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने कहा की 14 अगस्त के आधी रात्रि को हमारा देश आजाद हुआ था। इसलिए दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते है। सचिव शिव शंकर जायसवाल, देवकी नायक ,ममता आनंत , शीतल नायडू, सत्यम जायसवाल द्वारा देशभक्ति के बारे में स्पीच एवम एक पेड़ मां के नाम में लगाने का संदेश भी दिया गया । मंच में उपस्थित विशेष अभ्यगत में डॉ. प्यारेलाल आदिले ने प्राचार्य जेबीडी कॉलेज छोटे बच्चों को 5 बिंदुओं में शिक्षा संबंधी जानकारी दिए। जिसमें पहले बुराई त्याग कर अच्छाई ग्रहण करना , स्वर्ग नरक एवम दूसरे की सहायता करो, दो शिक्षा संबंधी गीत, गुरु दक्षिणा एवं मेहनत कर परिश्रम करना एवम परीक्षा में नकल न करना। कार्यक्रम की चौथे चरण में प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल सभी टीचर स्टाफ मां के नाम पर एक-एक पेड़ स्कूल प्रांगण में लगए और सभी लोगों ने संकल्प लिए की पेड़ लगाकर उनकी रक्षा भी करेंगे संस्था प्रिंसिपल ने कहा कि पेड़ लगाने से अनेक प्रकार के फायदे होते हैं फल ,फूल ,छांव, पर्यावरण ,पानी ,प्रदूषण की समस्या एवं दवा के रूप में भी पेड़ पौधे के उपयोग किया जाता है। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार से नवाजा गया ।नर्सरी विभाग से रितिका कंवर, वेदिका केवट , प्राथमिक विभाग से खुशी वैष्णव, आराध्या बघेल, खुशी मोगरे ,संध्या कुर्रे , प्रीति जायसवाल जायसवाल ,अलफिया कुदशिया ,वैष्णवी एवं प्रतिभा मोंगरे उपस्थित रहे । मिडिल विभाग से कु उषा महंत एवं सुमन अजगले को भी पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल के अलावा विकासनकुमारी, रमेश पटेल, दुर्गा बघेल, सोनू ,सुनीता वैष्णव, सुमन मोंगरे, सुरेंद्र यादव ,संतोषी मरावी , अमरून निशा ,करिश्मा बघेल का अथक सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिदार एवं आभार प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने किया।

