कोरबा

वर्षा के बीच डीटी संचालन कापरी ने गेवरा खदान में लिया खनन कार्यों का जायजा

वर्षा के बीच डीटी संचालन कापरी ने गेवरा खदान में लिया खनन कार्यों का जायजा

  • वर्षा के बीच डीटी संचालन कापरी ने गेवरा खदान में लिया खनन कार्यों का जायजा

 

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया। खदान में वर्षा के बीच उन्होंने खनन कार्यों का जायजा लिया एवं उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा की। मानसून को लेकर की गईं तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्सिंग पैच में उत्पादन की समीक्षा की एवं इसमें वृद्धि लाने हेतु टीम को प्रोत्साहित किया। डिस्पैच व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साइलो तक कोयला ले जाने वाले जेकेपी एवं क्यू बेल्ट सरकेट का निरीक्षण किया। साथ ही एनटीपीसी को अधिक से अधिक कोयला भेजने को कहा, ताकि सुचारु रूप से बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होने बेल्ट लाइन के उचित मेंटेनेंस के लिए भी टीम को निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button