कोरबा

सीएमडी डा मिश्रा को जियोमाइनटेक एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 अंतर्गत मिला बेस्ट सीईओ अवार्ड

एसईसीएल को मिला गोल्डन रेनबो अवार्ड

सीएमडी डा मिश्रा को जियोमाइनटेक एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 अंतर्गत मिला बेस्ट सीईओ अवार्ड
एसईसीएल को मिला गोल्डन रेनबो अवार्ड

कोरबा : कोयला खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा को बेस्ट सीईओ का अवार्ड प्रदान किया गया। भुवनेश्वर में आयोजित 24 वें जियोमाइनटेक सिम्पोज़ियम में एक्सीलेंस अवार्ड्स अंतर्गत यह अवार्ड डा मिश्रा को मिला।
यहां बताना होगा कि सीएमडी डा मिश्रा की अगुवाई में एसईसीएल ने कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष दर्ज 250 लाख टन (25 मिलियन टन) की रिकार्ड बढ़ोत्तरी के ऊपर वित्त वर्ष 2023- 24 में 200 लाख टन (20 मिलियन टन) की बढ़ोत्तरी हासिल की है। डा मिश्रा की अगुवाई में कंपनी में मिशन मोड की संस्कृति को बढ़ावा मिला है, इसके तहत कई मिशनों की शुरुआत की गई है। इसमें स्किल डेव्लपमेंट के लिए मिशन नचिकेता, सतत धारणीय विकास के लिए मिशन सुदेश, सुरक्षा के लिए मिशन मितवा एवं सतर्कता एवं पारदर्शिता के लिए मिशन फाइट एवं मिशन जटायु को शुरू किया गया है। इन पहलों को पूरे कोयला उद्योग में सराहना मिली है। समारोह में एसईसीएल उत्पादन, पर्यावरण संवर्धन, एचआर एक्सीलेंस, स्वच्छ भारत अभियान तथा आपदा प्रबंधन में कुशल प्रदर्शन, मशीनों के रख-रखाव की व्यवस्था, सीएसआर कार्य तथा सेफ्टी आदि मानकों पर बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए गोल्डन रेनबो अवार्ड भी प्रदान किया गया है।एसईसीएल के निदेशक तकनीक संचालन एसएन कापरी, निदेशक तकनीक योजना- परियोजना एन फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक कार्मिक बिरंची दास एवं अन्य उच्च अधिकारियों ने सीएमडी डा मिश्रा से भेंट करते हुए समारोह के दौरान मिले अवार्ड्स को सौंपते हुए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button