तरणताल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा विजेताओं को किया गया सम्मानित
तरणताल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा विजेताओं को किया गया सम्मानित
तरणताल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोरबा : डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम) सीनियर क्लब में तरण ताल में बच्चों, महिला, पुरूष तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कोच उज्जवल शिकारी ने सभी को तैराकी प्रशिक्षण दिया। इसी क़़ड़ी में सीनियर क्लब तरणताल समिति द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने भाग लेकर पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में विभिन्न आयु समूह के हिसाब से फ्री एवं बेक स्ट्रोक में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा हेमंत सचदेव कार्यपालक निदेशक डीएसपीएम एवं प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा सविता सचदेव एवं निवेदिता बंजारा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी एवं गोवर्धन सिदार, पीआर वार्ते, अमित फुटाने, बनाफर, आरपी. टंडन समेत अन्य सदस्य रहे।
सभी वर्गो में विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरूस्कार, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कोच उज्जवल, सहायक सुनील बरेठ एवं जीवन को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तरण ताल समिति अध्यक्ष मालती जोशी ने जल देवता को नमन करते हुए तरण ताल के सुचारू संचालन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि डाॅ. हेमन्त सचदेवा ने अपने उद्बोधन में तैराकी एक बहुत अच्छा व्यायाम बताते हुए कहा कि यहां के बच्चों को आगे बढ़ने का स्टेट, नेशनल में जाने का अवसर मिले। सविता सचदेव ने संपूर्ण आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संयोजन आयोजन तरणताल समिति अध्यक्ष मालती जोशी एवं सचिव नवीन मानिक की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन हेमलता गुरूपंच व आभार प्रदर्शन सचिव नवीन मानिक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में एवं तरणताल संचालन में बीके राजपूत, लक्ष्मी राठौर , मंजू चौहान (सिविल) समेत अतुल गुप्ता, केडी दीवान रसायनज्ञ, अल्का मानिक, अंजना मंडलोई क्लब बाय जीवन महंत, सुनील बरेठ, दिलहरण, महेन्द्र रसायन विभाग एवं कोच उज्जवल शिकारी का विशेष सहयोग रहा।
तैराकी प्रतियोगिता के प्रतिभागी रहे विजेता
वर्ग एक- छह से आठ वर्ष बालक फ्री स्टाइल विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः आदित्य बरेठ, विवान साहू, अजिंक्य विलीयम, बैक स्ट्रोक में रूदांश राठौर, विवान साहू, आदित्य बरेठ रहे। वर्ग दो- छह से आठ बालिका फ्री स्टाइल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः रितिशा खैरवार, दिव्यांशी मोहंती, अंशिका पटेल, वर्ग तीन आठ से 12 वर्ष बालक फ्री स्टाइल में अक्षत देशमुख, पार्थ सिदार, अनुशील मरावी, बैक स्ट्रोक में पार्थ सिदार, अनुशील मरावी, रणवीर राणा, वर्ग फोर- आठ से 12 वर्ष बालिका फ्री स्टाइल में सिया बंजारा, श्रेया चैधरी, अराध्या देशमुख, बैक स्ट्रोक में श्रेया चैधरी, सिया बंजारा, अनुकृति बनाफर, वर्ग छह में 12 से 18 वर्ष, बालिका फ्री स्टाइल में आद्या गुप्ता, श्रेया साहू, अदिति देशमुख, बैक स्ट्रोक में आद्या गुप्ता, अदिति देशमुख, सिद्धी राठौर, वर्ग सात में 18 से 35 वर्ष, महिला फ्री स्टाइल में राजेश्वरी सिंग, गीता पैकरा, मेनका चौधरी, बैक स्ट्रोक में राजेश्वरी सिंग, गीता पैकरा, वर्ग आठ में 35 से 50 वर्ष, महिला फ्री स्टाइल में शांति पटेल, सुमन ठाकुर, भावना देशमुख, बैक स्ट्रोक में भावना देशमुख, शांति पटेल, मोनिका सिंग ठाकुर, वर्ग नौ में 50 वर्ष से उपर, महिला फ्री स्टाइल में सरोजनी साहू, मालती जोशी, साधना सोनी, बैक स्ट्रोक मालती जोशी, साधना सोनी, सरोजनी साहू, वर्ग 10 में 18 से 35 वर्ष, पुरूष फ्री एवं बैक स्ट्रोक दोनों में आदित्य राव धुर्वे, सोहन शर्मा, राकेश चन्द्रा, वर्ग 11 में 35 से 50 वर्ष, पुरूष -फ्री स्टाइल में वेदमणि बरेठ, एलपी राठौर, रूपेद्र गुरूपंच, बैक स्ट्रोक में एलपी राठौर, वेदमणि बरेठ, आरपी टंडन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
