पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आज, 2235 परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा आज, 2235 परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त
कोरबा ।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 दिन गुरूवार को पूर्वान्ह नौ से 12.15 बजे तथा अपरान्ह दो बजे से 05.15 बजे तक दो पालियों में आयोजित होगी। जिसके अंतर्गत प्रथम पाली में 930 तथा द्वितीय पाली में 1305 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। परीक्षा केंद्र शासकीय ईवीपीजी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई यामिनी देवांगन, आईटी बाल्को उरगा रिंग रोड झगरहा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई मदन लाल पुरे तथा शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घण्टाघर कोरबा हेतु सहायक अभियंता गृह निर्माण मण्डल कोरबा दिलीप देवांगन को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। सभी ऑब्जरवर्स को दोनों पालियों की परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व गोपनीय सामग्री प्राप्त करने तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात् गोपनीय सामग्रियों को शासकीय पीजी कालेज कोरबा में जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उड़नदस्ता नियुक्त
व्यापमं द्वारा आयोजित पीईटी व पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 दिन गुरूवार को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी कोरबा एमआर डहरिया, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल टीडी टोण्डे तथा व्याख्याता सेजेस गोपालपुर श्रीमती ललिता पटेल को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-02 कृष्ण गोपाल कंवर जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य ज्योति वेंकटेश्वरलू जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
