पौधारोपण कार्य को एक आंदोलन के रूप में करने की आवश्यकता
पौधारोपण कार्य को एक आंदोलन के रूप में करने की आवश्यकता
पौधारोपण कार्य को एक आंदोलन के रूप में करने की आवश्यकता
कोरबा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था कंचन माटी द्वारा पौधा रोपण तथा जल जंगल जमीन संरक्षण बिषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रमा राज ने कहा कि जिस तरह से विश्व में दिनों दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे हमें प्रकृति द्वारा स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि पौधारोपण कार्य को एक आंदोलन के रूप में संपूर्ण विश्व में शुरूआत करने की आवश्यकता है। इस दिशा में कंचन माटी द्वारा प्रत्येक वर्ष एक हजार पौधारोपण करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में विमला कंवर, विदयोन्ति पोर्ते, माधुरी ध्रुव ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मत श्रोते अरूणा मार्को, मोना सिंह ध्रुव, देवकी ध्रुव दीपिका, समीक्षा, निर्मल राज, जवाहर सिंह मार्को, गेंद लाल, अवध राम, मुकुंद श्रोते गंगा कंवर, रमेश सिरका, विक्रम सिंह कंवर समेत कई सदस्यों की उपस्थित रही।
