कोरबा

पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधा रोपण आवश्यक डीएसपीएम में पर्यावरण दिवस पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधा रोपण आवश्यक डीएसपीएम में पर्यावरण दिवस पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधा रोपण आवश्यक
डीएसपीएम में पर्यावरण दिवस पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डाश्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व के आवासीय परिसर के बच्चों के लिए जूनियर क्लब में चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यपालक निदेशक उत्पादन डा हेमंत सचदेव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्रमश: अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, संजीव कंसल, एलएन सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर डा सचदेव ने कहा कि देशभर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है। इस विशेष दिन को लोग जन सहभागिता के रूप में मनाते है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है एवं इस बार की थीम भूमि पुनस्र्थापन, मरूस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता है। डा सचदेव ने कहा की सुख-सुविधाओं एवं विकास के लिए विज्ञान का उपयोग वहीं तक करें, जहां तक जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक न हो और पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधा रोपण किए जाने बात कही। इस अवसर पर मंच में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ने भी पर्यावरण से संबंधित अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रसायनज्ञ रश्मि उसेंडी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार एवं जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ रसायनज्ञ शैलेन्द्र शुक्ला पर्यावरण अधिकारी शरद तिवारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी, स्नातक- डिप्लोमा प्रशिक्षु एवं प्रतिभागी बच्चें उपस्थित रहे। आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता वर्ग एक में प्रथम श्रेयांश साहू, द्वितीय तनुजा नेताम, तृतीय जानव खाण्डे रहे। वर्ग दो में प्रथम अद्विता विश्वकर्मा, द्वितीय आर्तिका सिंह, तृतीय दिक्षांत खांडे रहेे। वर्ग तीन में प्रथम अर्पिता साहू, द्वितीय श्रेया साहू, तृतीय अनुष्का खरें रही। अप्रेंटिस वर्ग चार में प्रथम अमिशा बामेश्वर, द्वितीय निखिल दास बैरागी, सावित्री जाटवर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रसायनज्ञ सह वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव पाल, महिपाल कैवर्त, भूवनेश्वरी साहू, आकाश बरेठ, जीवन लाल का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button