ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है ।
इस्लाम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व मुस्लिम कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।

नगर कटघोरा में हाफिज इरफान आलम गरीब नवाज कमेटी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया।
रैली तहसील चौक से लगभग 100 मोटर सायकल में रैली का आयोजन किया गया।रैली हॉस्पिटल चौक,बस स्टैंड,हनुमान गड़ी से वापस होते हुए मेन रोड,पुराना बस स्टैंड होते हुए कसनियां में रैली समाप्त किया गया।
रैली के आगे आगे पुलिस दल जिसमें थानेदार धरम नारायण तिवारी एवं एस. आई. सिंग साहब रैली के पीछे दर्जनों पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से साथ साथ चल रही थी। हाफिज इरफान आलम ने कहा कि यह रैली मो पैगंबर की याद मनाया जाता है। शांति एवं अमन चैन के लिए दुआ भी मांगी जाती है। की सभी स्थानों में लोगों को शांति ,अमन चैन मिले।
मो पैगंबर की याद में रैली का आयोजन कर सामूहिक लंगर का आयोजन भी किया गया । काफी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।




