– ज्योत्सना ने 43,283 मत से हासिल की ऐतिहासिक जीत
– कांग्रेस की शुरूआत से लेकर अंत तक बनी रही बढ़त
– कोरबा विधानसभा में कांग्रेस 50 हजार से पीछे
– पाली-तानाखार में 48 हजार से आगे रही कांग्रेस
कोरबा : कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 43283 मतों से परास्त किया है। इसके साथ ही राज्य की 11 सीटो में एकमात्र कोरबा की सीट कांग्रेस की झोली में आई। लगातार दूसरी बार ज्योत्सना सांसद बनी हैं। सरोज पर बाहरी प्रत्याशी होने का मुद्दा भारी पड़ा है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में वह उत्साह चुनाव के दौरान नजर नहीं आया, जो होना चाहिए था। इसका खामियाजा ही यहां भाजपा को भुगतना पड़ा। एक बार फिर कांग्रेस की नैय्या पाली- तानाखार व मरवाही के आदिवासी मतदाताओं ने पार लगाई है। कोरबा विधानसभा में इस बार फिर कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं कोरिया जिले में जिस प्रदर्शन की भाजपा को उम्मीद थी, उस पर कार्यकर्ता खरे नहीं उतर सके।
सुबह आठ बजे मतगणना के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने प्रथम चरण से ही कोरबा लोकसभा क्षेत्र में बढ़त की जो शुरूआत की, वह अंतिम 22 वें राउंड तक बरकरार रहा। शुरूआती तीन- चार राऊंड में ही कांग्रेस की बढ़त देख भाजपा खेमे में निराशा फैलने लगी थी। जैसे- जैसे बढ़त की श्रृंखला बढ़ी, भाजपा के नेताओं को यह समझते देर नहीं लगा कि अब बात बिगड़ने लगी है। कोरबा लोकसभा की चार जिले में मतगणना की व्यवस्था थी। इन स्थलों में सुबह से केवल भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि ही नजर आए। प्रत्याशी सरोज पांडेय व ज्योेत्सना महंत मतगणना स्थलों पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत व ज्योत्सना महंत दोनों ही कोरबा स्थित निवास स्थान पर रह कर मतगणना में आ रहे परिणाम की जानकारी लेते रहे। शाम करीब पांच बजे कोरबा झगरहा स्थित मतगणना स्थल पहुंची। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह पूर्वक अगुवाई किया। यहां मतगणना कार्य पूर्ण होने तक ज्योत्सना कार्यकर्ताओं के बीच रही और जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वहां से निकली। कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शहर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत की पत्नी व सांसद ज्योत्सना महंत, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के मैदान में होने से यह सीट राज्य की हाईप्रोफाईल सीट में शुमार हो गई है। पूरे राज्य की नजर हाईप्रोफाइट इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई थी। ज्योत्सना महंत को कुल पांच लाख 70 हजार 182 मत व सरोज पांडेय को पांच लाख 26 हजार 899 मत मत मिले। एक बार पुन: पाली-तानाखार, मरवाही व रामपुर विधानसभा ने कांग्रेस को बढ़त दिलाई। अकेले पाली- तानाखार विधानसभा में कांग्रेस ने 48078 हजार की बढ़त ली। बीते लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस को 60 हजार से अधिक बढ़त मिली थी। वहीं कोरबा विधानसभा में लगभग 50468 हजार मत से कांग्रेस पिछड़ गई। बीते लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में यहां से कांग्रेस लगभग 36 हजार मत से पीछे रही। उधर कोरिया जिले के बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत विधानसभा व गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा से भी भाजपा को झटका लगा है। इससे भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा। जबकि कटघोरा विधानसभा में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे- पीछे होते रही।
———
तीसरे स्थान पर रही गोंगपा, नोटा को 6097 मत
लोकसभा चुनाव में गोंंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने श्याम सिंह मरकाम को मैदान में उतारा था। पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक चुने गए थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि गोंगपा को इसका फायदा मिलेगा और पाली- तानाखार के साथ ही श्याम सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र से पार्टी बहुमत हासिल करेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। पार्टी को लोकसभा में कुल 48587 मत मिले। वहीं नोटा का उपयोग 6097 मतदाताओं ने किया और नोटा छठवें स्थान पर रहा।
—
0 तीन चुनाव के आंकड़े
वर्ष – कांग्रेस- भाजपा- जीत
2014 – 434737- 439002- 4265
2019- 523410- 497061- 26349
2024- 570182- 526899- 43283
—————————-
0 इस बार विधानसभा वार प्राप्त मत
विधानसभा- कांग्रेस- भाजपा-
भरतपुर- सोनहत- 64155- 57689-
मनेन्द्रगढ़- 46725- 42193-
बैकुंठपुर- 62447- 60514-
रामपुर – 87772 – 74584-
कटघोरा – 75934 – 74287-
पाली- तानाखार – 99256 – 51178-
मरवाही- 78495- 60227 –
कोरबा – 53714 – 104182- 50468 (भाजपा को बढ़त)
———-
0 फैक्ट फाइल
कुल मतदाता- 16 लाख 18 हजार 864
कुल डाले मतों की संख्या- 12 लाख 22 हजार 833
भाजपा को मिले- पांच लाख 26 हजार 899 मत
कांग्रेस को मिले- पांच लाख 70 हजार 182 मत
कुल डाक मत- 2902
कांग्रेस को डाकमत- 1084
भाजपा को डाकमत- 1166
नोटा- 6097
निविदत्त मतों की संख्या- चार
————-
बाक्स
0 इस बार चक्रवार परिणाम
चरण- भाजपा- कांग्रेस
1- 30852- 34763-
2- 30102- 29956-
3- 30836- 30350-
4- 31239- 30098-
5- 31006- 28788-
6- 26995- 30445-
7- 27817- 30537-
8- 29177- 29588-
9- 33212- 35353-
10- 36605- 36610-
11- 29917- 28286-
12- 29355- 26228-
13- 30961- 31738-
14- 28171- 32774-
15- 26199- 33746-
16- 20723- 23679-
17- 19618- 23282-
18- 17530- 19576-
19- 8560- 11491-
20- 5814- 12322-
21- 4725- 4447-
22- 2064- 1797
——————-
यह मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं की जीत
यह जीत अकेले मेरी नहीं, मेरे कार्यकर्ताओं व कांग्रेस की है। जो काम अधूरे रह गए हैं, उसे मैं इस कार्यकाल में पूरा करूंगी। सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य व भू-विस्थापितों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। राज्य के शेष 10 लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को सफलता नहीं मिली, इस पर कहां कमी रह गई, इस पर पार्टी मंथन करेंगे। पिछली बार से भी ज्यादा नुकसान कोरबा विधानसभा में इस बार हुआ है। इस पर भी हम अध्ययन करेंगे।
ज्योत्सना महंत, विजयी प्रत्याशी कांग्रेस
—
जनादेश स्वीकार है, क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध
फोटो सरोज पांडेय
मैं जनादेश को स्वीकार करती हूं। मैने पहले ही कहा था कि परिणाम चाहे जो भी है, मैं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगी। मैं उन सब कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने चुनाव में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से मेरा सहयोग किया। मैं मतदाताओं के प्रति भी कृतज्ञता जाहिर करती हूं।
सरोज पांडेय, भाजपा प्रत्याशी
—
जीत का श्रेय जी-जान लगाने वाले कार्यकर्ताओं को
नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत के कुशल नेतृत्व में कोरबा लोकसभा सीट से हमें जीत हासिल हुई है। मुझे मरवाही व कोरिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई थी, उन क्षेत्रों से भी कांग्रेस ने अच्छी बढ़त बनाई। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने जी-जान लगा कर काम किया।
जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री
—
कोरबा के मतदाताओं के प्रति मैं आभारी
कोरबा लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। प्रदेश के शेष 10 लोकसभा क्षेत्र में मिले ऐतिहासिक जीत के लिए मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर कोरबा विधानसभा में मतदाताओं के प्रति मैं आभारी हूं।
लखनलाल देवांगन, श्रम मंत्री
————————–
