बिजली कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेगा पेंशन आर्डर
बिजली कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेगा पेंशन आर्डर
बिजली कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेगा पेंशन आर्डर
कोरबा : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में सेवानिवृत्ति के दिन कर्मियों को पेंशन आर्डर देने का कार्यक्रम पुनः प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश भर में कार्यरत कर्मियों में से सेवानिवृत्त होने वालों को मुख्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है एवं उन्हें पेंशन, ग्रेच्यूटी, अर्जित अवकाश समेत सभी देयहितलाभ का प्रमाण पत्र समारोह में प्रदान किया जाता है। कोरोना काल के समय से इसमें विराम लग गया था। ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने इस परंपरा को पुनः आरंभ कराया है। साथ ही इस माह ट्रांसमिशन कंपनी से आठ अधिकारी-कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर एक समारोह में विदाई दी गई। इस मौके पर प्रबंध निदेशक शुक्ला ने कहा कि हमारे कर्मी हमारी अमूल्य संपत्ति है, उनके जीवनभर के योगदान से हम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें पेंशन इत्यादि के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उन्हें सेवानिवृत्त के दिन ही इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आने वाले समय में इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
