कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में दी गई सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई

एसईसीएल मुख्यालय में दी गई सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई

एसईसीएल मुख्यालय में दी गई सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई

कोरबा : एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर सभी भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कांफ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य व विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पीएस गाडगीकर महाप्रबंधक आइईडी, पी सत्यनारायण मूर्ति मुख्य प्रबंधक सिविल योजना परियोजना विभाग, हरीशचन्द्र यादव प्रबंधक कार्मिक कल्याण विभाग, के मधुसूदन राव सहायक प्रबंधक सचिवीय उत्खनन विभाग, दारा सिंह सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग, अजय कुमार गर्ग सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। राजीव कुमार शुक्ला महाप्रबंधक एमएंडएस भी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कंपनी सफलता के मुकाम पर पहुंची है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कंपनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहां की कार्य संस्कृति उत्कृष्ठ है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक राजभाषा सविता निर्मलकर ने निभाया।

Related Articles

Back to top button