केवट समाज द्वारा महाराज गुहा राज निषाद जयंती धूमधाम से मनाया गया

कटघोरा, 2 अप्रैल को हुईमहाराज गुहा निषाद राज जयंती बुधवारी केवट भवन कोरबा में आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।मंचस्थ अतिथियों को स्वागत किया गया।
जिसमें मां सरस्वती शिशु मंदिर सलोरा के बच्चों द्वारा गुहा निषाद राज की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, केवट समाज के पदाधिकारी समाज के लोगों द्वारा उनके झांकी कार्यक्रम से प्रभावित होकर 6500/ का नगद सप्रेम भेंट दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर सलोरा के तीन बच्चियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ था जो कि जो की केवट समाज की भी बालिकाएं थी जिन्हें समाज के पदाधिकारी वर्तमान अध्यक्ष ललित केवट, भूतपूर्व अध्यक्ष अजीत केवट ,महासचिव कृष्ण केवट दिनेश केवट अमृता निषाद ,संतोष केवट , तुलसी केवट सेवक राम, माधुरी पूनम केवट और अन्य पदाधिकारी द्वारा बालिकाओं को पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में इसी प्रकार से सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया गया और समाज का नाम रोशन करें।




