कोरबा
श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष ने ठेका श्रमिकों से ली जानकारी
श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष ने ठेका श्रमिकों से ली जानकारी
श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष ने ठेका श्रमिकों से ली जानकारी
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा खदान का केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ठेका कामगारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। पांडेय ने कुसमुंडा हाउस में सभी क्षेत्रीय समन्यवय समिति सदस्यों के साथ बैठक की। सभी श्रमिक प्रतिनिधियों से ठेका श्रमिकों के संदर्भ विभिन्न विषयों पर सुझाव सुने एवं केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। पाण्डेय ने नीलकंठ प्राइवेट कंपनी के कैंप में जाकर ठेका श्रमिकों से बातचीत कर उनका वेतन, आइ कार्ड, जाब कार्ड, वीटीसी, आइएमई सुरक्षा उपकरण आदि की जांच की।
