कोरबा
ज्योति का एसआइ में चयन
ज्योति का एसआइ में चयन

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। वार्ड क्रमांक दो तहसीलभाठा निवासी चंद्रराम पटेल की सुपुत्री ज्योति पटेल का उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ। 2021 बैच का सूबेदार सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई थी, जो वर्ष 2023 में पूरी हुई और 2024 में नतीजे घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि अथक मेहनत का परिणाम है। सब इंस्पेक्टर बनने का श्रेय माता राजकुमारी एवं पिता चंद्रराम पटेल को दिया।

